बर्ड फ्लू के बारे में ठीक से जानें यहां

बर्ड फ्लू के बारे में ठीक से जानें यहां

सेहतराग टीम

कोरोना का मामला अभी खत्म हुआ नहीं हुआ कि बर्ड फ्लू वायरस लगातार लोगों में फैलना शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों पर बीमारी की दोहरी मार पड़नी शुरू हो गई है। लोग इन दोनों बीमारियों से कैसे बचें, लोगों के दिमाग में यही सवाल है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों का कहना है कि बर्ड फ्लू का असर इंसानों पर कम पड़ता है और इसे मैनेज भी किया जा सकता है।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

इंसानों में कैसे फैलता है?

पक्षी की बीट या सलाइवा के संपर्क में आने से या हवा (एयरोसोल) के जरिए।

इंसानों में लक्षण

बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के बाद आमतौर पर 2-8 दिनों के बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं। इन लक्षणों में नॉर्मल फ्लू जैसे लक्षण ही देखे जाते हैं, जैसे कफ, डायरिया, तेज बुखार, खांसी, गले की खराश, नाक बहना, मितली, उल्टी, बेचैनी, सिरदर्द, सीने में दर्द, जोड़ों का दर्द, पेट दर्द, आंखों का संक्रमण आदि। संक्रमण बढ़ने पर न्यूमोनिया हो सकता है और सांस की परेशानी भी बढ़ सकती है। बर्ड फ्लू संक्रमण की वजह से होने वाला न्यूमोनिया काफी घातक हो सकता है। संक्रमित मरीजों को विशेष देखभाल के तहत इलाज की जरूरत होती है, जिसका इलाज अस्पताल में रखकर ही किया जाता है।

कोरोना जैसी ही सावधानी

  • बर्ड फार्म, बर्ड सेंचुरी, किसी जलाशय या झील के पास जाने से बचें।
  • पक्षी फार्म या सुअर पालन से बचें।
  • अंडे और मांस को खूब पका कर ही खाएं।
  • हाथ बार बार साफ करें, किसी सरफेज को छूने के बाद आंख, नाक या चेहरे के पास हाथ ले जाने से बचें, मास्क पहनें।

इन्हें खतरे की संभावना ज्यादा

  • पोल्ट्री फॉर्म और चिकन का कारोबार करने वाले लोग, बर्ड सेंचुरी या बर्ड्स के बाड़ों की देखरेख करने वाले लोग।
  • दो साल से कम उम्र के बच्चे या 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं या वह महिलाएं जिनकी कुछ दिन पहले ही डिलीवरी हुई है।
  • डायबिटीज़, लंग्स डिसीज़ या किसी क्रोनिक डिसीज़ से ग्रसित।

सबके लिए अलर्ट

  • कहीं पर पक्षी मरा मिले तो उसे न छूएं।
  • सर्दी, जुकाम, बुखार के पीड़ितों के संपर्क में न रहें।
  • चिड़ियाघर घूमना इस स्थिति में किसी भी तरह से सही नहीं।

इसे भी पढ़ें-

सिर्फ रस्सी कूदने से शरीर को होते हैं ये 4 बड़े फायदे, जानिए

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।